राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं एडमिट कार्ड 2026 जारी | Rajasthan Board 5th & 8th Admit Card 2026 Download

राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (आरबीएसई) द्वारा कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। जो भी छात्र इस वर्ष आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अब अपना राजस्थान बोर्ड 8वीं एडमिट कार्ड 2026 ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

जैसा कि आप सभी जानते हैं, अब आठवीं कक्षा को भी बोर्ड परीक्षा प्रणाली में शामिल कर दिया गया है। ऐसे में सभी विद्यार्थियों के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए अनिवार्य दस्तावेज है। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

राजस्थान बोर्ड द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 8वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 19 फरवरी 2026 से 04 मार्च 2026 तक किया जाएगा।राजस्थान बोर्ड 8वीं कक्षा परीक्षा तिथि 2026.

RBSE Admit Card 2026

राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं एडमिट कार्ड 2026 जारी

राजस्थान बोर्ड सेकेंडरी एजुकेशन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर आठवीं कक्षा बोर्ड परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक सक्रिय कर दिया गया है। जो विद्यार्थी इस वर्ष आठवीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अब अपना कक्षा 8वीं का एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान बोर्ड आठवीं कक्षा की परीक्षा का आयोजन 19 फरवरी 2026 से 04 मार्च 2026 तक किया जाएगा। इस वर्ष राज्य भर से लगभग 12.50 लाख अभ्यर्थियों ने आठवीं बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन किया है। परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन माध्यम से किया जाएगा।

आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा प्रतिदिन दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए सभी विद्यार्थियों को अपना एडमिट कार्ड साथ ले जाना अनिवार्य होगा। नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक की सहायता से अभ्यर्थी राजस्थान बोर्ड आठवीं कक्षा एडमिट कार्ड 2026 आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan Board 5th & 8th Admit Card 2026 Download:

  • बोर्ड का नाम: राजस्थान बोर्ड सेकेंडरी एजुकेशन
  • परीक्षा का नाम: आठवीं कक्षा बोर्ड परीक्षा 2026
  • कुल अभ्यर्थी: 12.50 लाख
  • परीक्षा का माध्यम: ऑफलाइन
  • परीक्षा तिथि: 19 फरवरी से 04 मार्च 2026
  • परीक्षा समय: दोपहर 1:30 बजे से 4:00 बजे तक
  • एडमिट कार्ड स्थिति: जारी
  • पोस्ट श्रेणी: एडमिट कार्ड
  • आधिकारिक वेबसाइट: राजशाला दर्पण

आरबीएसई आठवीं कक्षा Time Table 2026

इस वर्ष राजस्थान बोर्ड की आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में लगभग 12.50 लाख अभ्यर्थी शामिल होने जा रहे हैं। आपको बता दें कि आठवीं कक्षा का प्रश्न पत्र 80 अंकों का होता है, जिसे हल करने के लिए विद्यार्थियों को 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाता है।

राजस्थान बोर्ड की आठवीं कक्षा की परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा राजस्थान राज्य के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में संपन्न कराई जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी विद्यार्थी अपनी तैयारी जारी रखें, क्योंकि राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर आठवीं कक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है।

परीक्षा समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक

परीक्षा तिथिदिनविषय का नाम
19 फरवरी 2026गुरुवारअंग्रेज़ी (02)
20 फरवरी 2026शुक्रवारअंतराल
21 फरवरी 2026शनिवारहिंदी (01)
22 फरवरी 2026रविवाररविवार अवकाश
23 फरवरी 2026सोमवारविज्ञान (07)
24 फरवरी 2026मंगलवारअंतराल
25 फरवरी 2026बुधवारसामाजिक विज्ञान (08)
26 फरवरी 2026गुरुवारअंतराल
27 फरवरी 2026शुक्रवारगणित (09)
28 फरवरी 2026शनिवारअंतराल
01 मार्च 2026रविवाररविवार अवकाश
02 मार्च 2026सोमवारहोलिका दहन अवकाश
03 मार्च 2026मंगलवारदुलंदी (होली) अवकाश
04 मार्च 2026बुधवारतृतीय भाषा – संस्कृत / उर्दू / गुजराती / सिंधी / पंजाबी / संस्कृतम् (संस्कृत शिक्षा विभाग)

राजस्थान बोर्ड 5वीं कक्षा एडमिट कार्ड 2026 जारी, यहां से डाउनलोड करें

प्राथमिक शिक्षा विभाग, बीकानेर द्वारा राजस्थान बोर्ड 5वीं कक्षा परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। राजस्थान बोर्ड पांचवीं कक्षा के एडमिट कार्ड राजशाला दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिए गए हैं।

राजस्थान बोर्ड 5वीं कक्षा के एडमिट कार्ड / प्रवेश पत्र स्कूल के प्रधानाध्यापक अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्र अपना एडमिट कार्ड अपने संबंधित स्कूल से ही प्राप्त कर सकते हैं।

राजस्थान बोर्ड 5वीं कक्षा एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें

राजस्थान बोर्ड 5वीं कक्षा का एडमिट कार्ड छात्र स्वयं डाउनलोड नहीं कर सकते। यह एडमिट कार्ड विद्यालय स्तर पर जारी किया जाता है।

एडमिट कार्ड प्राप्त करने की प्रक्रिया इस प्रकार है:

  1. सबसे पहले स्कूल के प्रधानाध्यापक राजशाला दर्पण पोर्टल पर लॉगिन करेंगे
  2. लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करेंगे
  3. कक्षा 5वीं के एडमिट कार्ड विकल्प पर क्लिक करेंगे
  4. सभी छात्रों के एडमिट कार्ड डाउनलोड करेंगे
  5. एडमिट कार्ड का प्रिंट निकालकर छात्रों को वितरित करेंगे

राजस्थान बोर्ड 8वीं कक्षा एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें

राजस्थान बोर्ड 8वीं कक्षा का एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध कराया गया है।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. आठवीं कक्षा एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें
  3. जिला, ब्लॉक, स्कूल और कक्षा की जानकारी भरें
  4. छात्र का नाम या रोल नंबर दर्ज करें
  5. एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा
  6. एडमिट कार्ड डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें
RBSE 8th Admit Card 2026 Download LinkLink 1
Link 2

Leave a Comment